देवसर: नाबालिक से दुष्कर्म मामले में बरगवां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
बीते रविवार दिनांक 17 नवंबर को बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम डगा निवासी एक 16 वर्षीय नाबालिका से उसके दूर के रिश्तेदार द्वारा बहला फुसला कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने अब पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को धर दबोचा है। वही आज दिनांक 25 नवंबर 2024 को दोपहर 2 बजे गिरफ्तार आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में पेश किया गया है.