अन्ता: अन्ता पुलिस ने दायी मुख्य नहर से 2 गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, 10 किलो गांजा बरामद
Antah, Baran | Sep 24, 2025 अन्ता पुलिस ने दायी मुख्य नहर से दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 10 किलो गांजा बरामद किया है। एसपी अभिषेक अदांसू ने बुधवार शाम 5 प्रेस नोट जारी कर बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी और पुलिस उप अधीक्षक सोजी लाल मीणा के निर्देशन में टीम ने यह सफलता हासिल की। पुलिस गांजे के परिवहन और रखने के संबंध में आगे की जांच कर रही है।