भिवानी: लघु सचिवालय में संयुक्त किसान मोर्चा व केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों की पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बैठक का आयोजन किया गया
स्थानीय लघु सचिवालय में डीआरडीए हाल में आज संयुक्त किसान मोर्चा व विभिन्न ट्रेड यूनियन के साथ जिला प्रशासन ने एक समन्वय बैठक की। बैठक में 13 फरवरी किसानों द्वारा दिल्ली कुछ के आह्वान बारे चर्चा की गई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारीयों ने गैर राजनीतिक संगठन बताते हुए कहा कि वे उनके साथ नहीं जाएंगे बल्कि 16 फरवरी को ग्रामीण भारत बंद आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं।