खाद्य आपूर्ती विभाग ने मंगलवार को खिरसाडोह में घर में दबिश दी। इस घर से lpg के 11 सिलिंडर जब्त किए गए है। कनिष्ठ आपूर्ती अधिकारी ने मंगलवार को 5 बजे बताया कि इंडेन और एचपी के खाली और भरे हुए सिलिंडर जब्त किए गए है। कलेक्टर के आदेश पर SDM परासिया एवं जिला आपूर्ति अधिकारी छिन्दवाडा के निर्देशन मे सुमित चौधरी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ने कार्रवाई की।