नटेरन तहसील के अंतर्गत ग्राम जोहद में सगड नदी में एक स्कूल बस गिर गई। हादसे में बस में सवार सभी 49 बच्चे घायल हो गए। घायलों को तत्काल गंजबासौदा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रविवार दोपहर 1 बजे 5 बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें विदिशा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मौके पर विधायक ने अस्पताल पहुंचकर घायल बच्चों की स्थिति का जायजा लिया।