बांसवाड़ा: कोतवाली थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, 110 से अधिक वाहनों के काटे चालान
बांसवाड़ा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में कोतवाली थाना पुलिस ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, ओवर स्पीड और रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान 110 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए।