हजारीबाग-विष्णुगढ़ मार्ग के बेनी पुल पर पलटा कोयला लदा ट्रक, ढाई घंटे तक लगा रहा जाम। हजारीबाग-विष्णुगढ़ मार्ग (NH-522) पर आए दिन हो रहे सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। गुरुवार को टाटीझरिया के बेनी पुल पर कोयला लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे के बाद नेशनल हाईवे-522 पर करीब ढाई घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। वाहनों की लंबी कतार लग गई।