चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत केलिया डाबर ग्राम निवासी 26 वर्षीय युवक सह मजदूर राजू अंसारी का सड़क दुर्घटना में मौत होने के बाद गुरुवार को गांव में मातम छा गया है। इधर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।समय लगभग एक बजे बताया गया कि 19 नवंबर को एनएच-32 काशी झरिया मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में राजू अंसारी का मौत हो गया था।वह रोज की तरह काम से लौट रहे थे।