गाजीपुर।बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर शनिवार को गाज़ीपुर कचहरी स्थित DM–SP कार्यालय परिसर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही बहुजन समाज पार्टी के नेताओं,विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं और कई सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने पहुंचकर बाबा साहेब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम वातावरण में आंबेडकर के विचारों और उनके योगदान को याद करें।