थराली: थराली विधानसभा के बेड़गांव वार्ड से BDC सदस्य सोनिया नेगी के निधन पर नारायणबगड़ में व्यापारिक प्रतिष्ठान रहे बंद
थराली विधानसभा के अंतर्गत नारायणबगड़ प्रखंड के बेड़गांव वार्ड से क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती सोनिया नेगी के निधन पर रविवार को संपूर्ण नारायणबगड़ बाजार बंद रहा वही उनके निधन पर संपूर्ण पिंडर घाटी में शोक की लहर छा गई उनकी मृत्यु पर विधायक भूपाल राम टम्टा पूर्व विधायक जीतराम ब्लॉक प्रमुख यशपाल नेगी जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण रावत समेत तमाम जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है।।