जौनपुर शहर के सद्भावना पुल के नीचे स्थित विसर्जन घाट पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एनडीआरएफ वाराणसी की टीम द्वारा बाढ़ आपदा से निपटने के लिए मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य बाढ़ की स्थिति में लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने और राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से अंजाम देना रहा