गिरार ग्राम पंचायत के हनुमतगढ़ गाँव में जहरीले सर्प के काटने से एक 7 वर्षीय लड़की घायल हो गई। इसके बाद घायल लड़की को गुरुवार को शाम करीब 4 बजे 108 एम्बुलेंस के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया। जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद लड़की की हालत गम्भीर पाये जाने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।