धौलपुर: नवरात्रि अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन के साथ पूर्ण किए व्रत
माता के मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। “जय माता दी” के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। अष्टमी के दिन विशेष पूजा-अर्चना का महत्व होने के कारण श्रद्धालु तड़के ही मंदिरों में पहुंच गए। मंदिरों को आकर्षक फूलों और रोशनी से सजाया गया था। पुजारियों द्वारा विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा कराई गई, वहीं भक्तों ने भी पर