लूनकरनसर: महाजन और लूणकरणसर पुलिस ने निवारक कार्रवाई करते हुए 2 जनों को किया गिरफ्तार
महाजन और लूणकरणसर पुलिस ने दो अलग अलग कार्रवाई में दो जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि महाजन थानाक्षेत्र के अर्जुनराम मेघवाल को 170 बीएनएस में गिरफ्तार किया गया है। वहीं दूसरी कार्रवाई लूणकरणसर पुलिस ने करते हुए बताया कि नाथवाना के गुमान सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अर्जुनराम मेघवाल को जमानत दे दी गई है।