ब्यौहारी: गाज गिरनें से अधेड़ की मौत,ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगनौडी की घटना
ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगनौडी के तालाब में मछली मारने गये एक अधेड की गाज गिरने से मौत हो गई। घटना के संबध में ब्यौहारी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सत्यदेव बैगा गांव के तालाब में मछली मार रहा था जिस दौरान गाज गिरने से उसकी मौत हो गई है मामले पर पुलिस जांच कर रही है।