बीसलपुर: मीरपुर वहानपुर गांव में कुकर्म करने और बदनाम करने वाले व्यक्ति की दो लोगों ने गुप्तांग काटकर की हत्या
घर से निकलने के बाद लापता हुए टावर कर्मचारी की हत्या उसके ही दोस्त ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर की थी। आए दिन खुद के साथ कुकर्म किए जाने और फिर सार्वजनिक तौर पर मृतक द्वारा की जा रही बदनामी करने से आहत होकर घटना को प्लानिंग के तहत अंजाम दिया गया। हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की और खुलासे तक पहुंच गई।