CISF की ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी कर गांव लौटे सत्यम अग्निहोत्री का सरबई में स्थानीय लोगों और सैकड़ों युवाओं ने भव्य स्वागत किया। युवाओं ने उन्हें मेहनत, लगन और अनुशासन की मिसाल बताया। स्वागत कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों ने मंगलवार रात करीब 8:30 बजे जानकारी दी। सत्यम की इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह और प्रेरणा का माहौल है।