भिंड नगर: तखत गढ़िया गांव में फरियादी से 'कहां जा रहे हो' पूछने पर मारपीट, नयागांव पुलिस ने शाम 5 बजे दी सूचना
नयागांव थाना क्षेत्र के तखत गढ़िया गांव में फरियादी रणवीर सिंह भदौरिया पुत्र उदयवीर सिंह भदौरिया ने गांव के ही लोगों से पूछा की लाठी डंडे लेकर कहां जा रहे हो बस इसी बात को लेकर तीन लोगों ने फरियादी के साथ गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारपीट कर दी। नयागांव पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।