लाडपुरा: कैथून थाना इलाके में हुई फायरिंग की वारदात के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, करवाया मौका मुआयना
Ladpura, Kota | Feb 12, 2026 कोटा जिले के कैथून थाना इलाके में हुई फायरिंग की वारदात के आरोपियों का पुलिस ने गुरुवार दोपहर 12 बजे जुलूस निकालकर घटनास्थल का मौका मुआयना करवाया। आपको बता दे की जैतून थाना इलाके में पिता पुत्र पर हमला करने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कैथून पुलिस द्वारा आरोपियों का जुलूस निकालने के दौरान बदमाशों को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।