सलेहा क्षेत्र के पास रविवार शाम 26 अक्टूबर को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। 70 वर्षीय किसान हरि प्रसाद पटेल, जो सिमरा कला गांव के निवासी हैं, अपने जानवरों को देखने साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान भोगना ताल के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।