सीसवाली कस्बे के भैरूपुरा में पेयजल संकट गहराने से स्थानीय महिलाओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए मुख्य सड़क पर चक्का जाम कर दिया। कई दिनों से पानी की आपूर्ति बाधित रहने से परेशान महिलाओं ने तत्काल जलापूर्ति बहाल करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव के बाद वादे पूरे न करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। सूचना मिलने पर थानाधिकारी मौके पर पहुंचे।