गाज़ीपुर: विशेश्वरगंज–रौजा ओवरब्रिज से युवक रहस्यमय हालात में 20 फीट नीचे गिरा, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
सदर कोतवाली इलाके में एक युवक रहस्यमय परिस्थितियों में ओवरब्रिज से नीचे गिर गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ये तस्वीरें गाजीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र की हैं,जहां टैक्सी स्टैंड के पास स्थित विशेश्वरगंज–रौजा ओवरब्रिज से एक युवक अचानक नीचे गिर गया।