कटनी नगर: टिकरवारा जांच नाके में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 76 लाख 82 हजार रुपए की साड़ियां की जब्त
कुठला थाना क्षेत्र के टिकरवारा जांच नाके में पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक ट्रक से 76 लाख 82 हजार रुपए की साड़ी जब्त की है। जब्त की गई साड़ियों को पुलिस ने डीईसी समिति को भेज दिया है। कुठला थाना प्रभारीअभिषेक चौबे ने बताया कि लोकसभा चुनाव कि प्रभावीआचार संहिता के मद्दे नजर टिकरवारा चैक पोस्ट में पुलिसटीम जांच कर रही थी। इसी दौरान एक ट्रक को रोककर जांच की गई।