कटनी नगर: पुरानी बस्ती इलाके में बिजली कनेक्शन काटने से नाराज उपभोक्ता ने कर्मचारियों के साथ की मारपीट
विद्युत अधिकारी मुकेश कुमार कोतवाली थाने पहुंचकर जानकारी देते हुए आरोप लगाया है। कि पुरानी बस्ती निवासी प्रदीप सोनी के घर का बिजली बिल बकाया होने के कारण नियम अनुसार कनेक्शन काटा गया है। जिससे नाराज होकर हमारे ऑपरेटर के साथ मारपीट की गई है। वहीं पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।