फ़िरोज़ाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के बटेश्वर रोड पर डाहिनी की पुलिया के पास एक व्यक्ति अचेत घायल अवस्था में मिला। जिसको शिकोहाबाद के जिला सयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान होश आने पर घायल ने अपना नाम गुरदेव बताया। वह थाना मटसेना के गांव रुपवांस का निवासी है। सूचना मिलने पर उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।