धार: धार जिले में आयोजनों में डीजे सिस्टम पूरी तरह बंद रहेंगे, प्रशासन ने कोलाहल नियंत्रण अधिनियम को लेकर चेतावनी जारी की
Dhar, Dhar | Aug 31, 2025 धार जिले में जारी आयोजनों और समारोहों को देखते हुए जिला प्रशासन ने चेतावनी जारी की है कि कोलाहल नियंत्रण अधिनियम का सख़्ती से पालन कराया जाएगा और बिना अनुमति लाउडस्पीकर के उपयोग पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी प्रियंक मिश्रा ने सभी कार्यपालिक दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को निर्देशों का सख्ती से पालन करने को पाबंद किया है।