अजीतमल: अजीतमल ब्लॉक में 223 स्थानों पर होगा होलिका दहन, 214 स्थल सामान्य और 9 स्थान संवेदनशील घोषित, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
होली पर्व को लेकर अजीतमल विकास खंड क्षेत्र में प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इस वर्ष ब्लॉक क्षेत्र के गांवों और कस्बों में कुल 223 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। ब्लॉक के महाराजपुर, बेला झ