भोगनीपुर: पुखरायां कस्बे में जगह-जगह अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया, लोगों ने छका भगवान का प्रसाद
पुखरायां कस्बे के मौहर देवी मंदिर के निकट, सराफा गली में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। कस्बे के अलावा आसपास के गांव से पहुंचे हजारों भक्तों ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया। आचार्य ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर भगवान को भोग लगाया। जिसके बाद प्रसाद वितरण शुरू हुआ। त्रिलोकीनाथ आशीष गर्ग उमंग अग्रवाल पुलकित गोयल ने प्रसाद वितरण किया।