सोनकच्छ विधानसभा के नेवरी फाटा पर स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में आर्मी की ट्रेनिंग कर अपने गाँव वापस लोटने पर जवान का शनिवार को शाम चार बजे भव्य स्वागत किया गया। गांव नाना धारा खेड़ी के नीलेश यादव अपनी आर्मी की ट्रेनिंग पूरी करके बाबा खाटू श्याम के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान ग्रामीण जनों ने ढोल व डीजे से युवा आर्मी जवान का जुलूस निकाल कर स्वागत किया