सराय अकिल थाना क्षेत्र के बहुगरी गांव के पास 25 फरवरी को एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई थी। बताया जाता है कि सी.एस.एल.एल. कंपनी की रोड रोलर गाड़ी ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।काफी खोजबीन के बाद परिजन जब सराय अकिल थाने पहुंचे तो शव की शिनाख्त पिपरी थाना क्षेत्र के बरेठी गांव निवासी मुन्नीलाल निकला!