बेतिया: बेतिया न्यायालय: नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास में आरोपी को तीन वर्ष की कठोर कारावास
बेतिया व्यवहार न्यायालय में पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश विवेकानंद प्रसाद ने नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के मामले की सुनवाई पूरी करते हुए कांड के अभियुक्त पंकज कुमार उर्फ कल्लू को आज 6 जून करीब दोपहर 12बजे तीन वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ-साथ सजायाफ्ता को दस हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना राशि पीड़िता को दी जाएगी न्यायाधीश ने बोला है