बुधवार रात में नया हरसूद स्थित भैरव चौक पर काल भैरव अष्टमी धूमधाम से मनाई गई। नया हरसूद में भैरव चौक पर स्थित श्री काल भैरव मंदिर पर बुधवार रात 8:30 बजे के लगभग विधि विधान से पूजा अर्चना कर काल भैरव की महाआरती की गई। महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं को हलवा, इमरती तथा जलेबी प्रसादी का वितरण किया गया। पंडित मोहित शर्मा द्वारा महा आरती संपन्न कराई गई।