बांदा के कालिंजर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटरा कालिंजर गांव मे ट्रक पलटने की वजह से पैदल जा रहे किसान की दबकर मौत हो गई है। मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। और सूचना पर पहुंची पुलिस नें मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। मृतक बांदा के कालिंजर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटरा कालिंजर गांव का निवासी था।