पीलीभीत: गांव बुधेली में युवक की पीटकर हत्या मामले में मुकदमा दर्ज
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर कलां के मौजा बुधेली में मोबाइल चार्जर को लेकर लड़ाई झगड़ा कर सर्वेश की सोनू ने पिटाई कर दी। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में एडमिशन एसपी विक्रम दहिया ने वीडियो बाइट जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ मृतक के परिजन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है।