नैनवां: देई कस्बे के दिव्य श्री श्याम मंदिर पर एकादशी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Nainwa, Bundi | Aug 30, 2024 देई कस्बे के दिव्य श्री श्याम मंदिर पर एकादशी के अवसर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। अल सुबह से ही मंदिर परिसर में श्याम बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मंदिर पुजारी ने एकादशी के अवसर पर विशेष फूलों से श्याम बाबा का श्रृंगार किया। रात्रि को भजन संध्या का आयोजन हुआ।