नैनवां: तलवास गांव में जिला कलेक्टर ने रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, सड़क, बिजली व पेयजल की शिकायत का किया समाधान
Nainwa, Bundi | Aug 28, 2024 नैनवां उपखंड के तलवास गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें जिला कलक्टर अक्षय गोदारा व पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही उनका समाधान कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने रात्रि चौपाल में मौजूद रहकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाया।