बालोद: दल्लीराजहरा में दुर्गा पंडाल बना रहे युवक की करंट लगने से मौत, 14 फीट नीचे गिरा, रात में कर रहे थे काम
Balod, Balod | Sep 18, 2025 बालोद जिले के दल्लीराजहरा में दुर्गा पंडाल तैयार कर रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा बीती रात करीब 3 बजे गुप्ता चौक पर हुआ। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम घोटिया निवासी 21 वर्षीय डेमन उर्फ डेविड रावटे पिता अजित रावटे अपने साथियों के साथ पंडाल निर्माण में जुटा था। दिनभर लोगों की आवाजाही अधिक होने के कारण मजदूर रात में काम कर रहे थे।