झाबुआ: पुलिस लाइन में हार्टफुलनेस कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Jhabua, Jhabua | Mar 18, 2025 झाबुआ पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन में हार्टफुलनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री प्रेमलाल कुर्वे ने संबोधित करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों को तनाव मुक्त रखने के साथ-साथ उनके मानसिक स्वास्थ्य को सशक्त बनाना आवश्यक है, ताकि वे अपने कठिन और चुनौतीपूर्ण कार्यों को और भी बेहतर तरीके से निभा सकें।