उदयपुर: कलेक्टर विलास भोस्कर ने धान उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों से संवाद कर धान खरीदी व्यवस्था की जानकारी ली
जिले मे धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाए रखने के लिए DM विलास भोसकर लगातार धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज को उन्होंने रामपुर, मेंड्राकला और पुहपुटरा धान उपार्जन केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खरीदी केंद्रों में बारदाना उपलब्धता,टोकन सहित व्यवस्थाओं की जानकारी ली