बदायूं: लोची नगला मोहल्ले के PAC जवान के बेटे को धमकाकर कर उसके स्कूल के छात्रों ने ठगे 9 लाख रुपये
Budaun, Budaun | Mar 12, 2024 बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोची नंगला निवासी मोहम्मद फिरोज सेना से सेवानिवृत्त है। वह मौजूदा समय में पीएसी की आठवीं बटालियन में तैनात हैं, उनकी पोस्टिंग बरेली चल रही है। मो. फिरोज ने मंगलवार को सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में लिखा है कि उनके बेटे से धमका कर उसके साथ के पढ़ने वाले छात्रों ने नौ लाख रुपये ठग लिए।