पंचकूला: पिंजौर के धारड़ी गांव में घर पर गिरा छत का लैंटर, सोते हुए परिवार में से एक सदस्य घायल, पंचकूला अस्पताल में भर्ती
पिंजौर रायतन क्षेत्र के टोरन पंचायत के अंतर्गत धारड़ी गांव में सोमवार की देर रात को घर में सो रहे परिवार के सदस्यों पर छत का लैंटर गिर गया। इस हादसे में एक लडका घायल हो गया है। घायल अवस्था में उसे सेक्टर 6 पंचकुला के सिविल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। धारड़ी गांव के बैसाखी राम के पोते गगन के ऊपर छत का लैंटर टांगों में गिरने की घटना के बाद परिवार में हड़कंप