शुक्रवार के दिन 4 बजे मखदुमपुर थाना क्षेत्र के टहबल विगहा गांव में घर का दीवार गिरने से बुजुर्ग महिला घायल हो गयी।घायल महिला 70 वर्षीय बुजुर्ग गंगाजली देवी बताया जाता है, मिली जानकारी के अनुसार महिला घर के बाहर दीवार से सटे बैठी हुई थी, इस बीच अचानक दीवार गिर गया। जिससे बुजुर्ग महिला घायल हो गई, घायल महिला को परिजनों ने रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया है।