पूसा: धर्मागतपुर बथुआ गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों के साथ की गई मारपीट, तीनों घायल
समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर बथुआ गांव के रहने वाले अभिषेक कुमार शनिवार 1:30 बजे के आसपास बताया कि जमीनी मामले के विवाद को लेकर उनके चाचा अपने परिजनों के साथ मिलकर उन्हें उनकी मां एवं पत्नी को जख्मी मारपीट कर जख्मी कर दिया है। मारपीट की इस घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है।