गाजीपुर के ददरी घाट पर माघ महीने की पूर्णिमा तिथि को गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा होते होते टल गया,जब बड़ी बाग निवासी सुषमा ओझा और उनके पति अमर ओझा अचानक गहरे पानी में चले गए और दोनों एक साथ डूबने लगे। पावन अवसर पर घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे, तभी सुषमा ओझा का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समा गईं।