अरवल: बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल 11वें दिन भी जारी, कर्मचारियों ने सरकार से समाधान मांगा
Arwal, Arwal | Aug 19, 2025 बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ, जिला इकाई की अनिश्चितकालीन हड़ताल 11वें दिन भी जारी रही। सदर प्रखंड परिसर में बड़ी संख्या में कर्मचारी धरना पर डटे रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश भारती ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगो की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं होगी। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार शीघ्र ठोस निर्णय ले नहीं तो हड़ताल जारी रहेगा