उपायुक्त गुमला के निर्देश के आलोक में अधीक्षक उत्पाद, गुमला के पर्यवेक्षण में भरनो प्रखंड के महादेव चेगरी ग्राम में छापामारी अभियान संचालित किया गया।अभियान के दौरान अनुमंडल स्तरीय उत्पाद टीम द्वारा विभिन्न स्थलों पर गहन तलाशी की गई।छापामारी के क्रम में कुल 18 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब जब्त की गई तथा 110 किलोग्राम चुलाई योग्य जावा महुआ को जप्त किया।