पंचकूला: रायपुर रानी में नाई की दुकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी मामला हुआ दर्ज
रायपुर रानी में नाई की दुकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला आज सामने आया हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में अशोक कुमार ने बताया है कि मेरी मोटरसाइकिल प्लैटिना नंबर HR 03 R 8328 मेरी दुकान के बाहर खड़ी थी जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।