मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत दाईगुटु कावेरी रोड स्थित उर्मिला देवी के मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण शनिवार करीब 12:00 भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जान-माल की क्षति नहीं हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने ताला तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया।