प्रयागराज विमान हादसे में पायलटों की जान बचाने वाले तीन जांबाजों को जिला अधिकारी प्रयागराज द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला प्रशासन की ओर से तीनों को एक-एक लाख रुपये का चेक प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान किया गया।हादसे के समय जो लोग बिना देर किए तुरंत बचाव कार्य में जुट जाते हैं, वे समाज के लिए एक मिसाल होते हैं। जिलाधिकारी ने सराहना किया।