बिसवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला झज्जर के पास तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पर एक साइकिल से जा रहे बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी दुर्घटना में साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गया था घायल को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए परिवार के सदस्यों के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहां से डॉक्टर ने हालात को बिगड़ता देख तो सीतापुर के जिला अस्पताल भेजा है।